फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके लिए घर छोड़ा, वो हो जाती थी 'लापता'...इसलिए मार डाला, प्रेमी ने कबूली प्रेमिका की हत्या

Sat, 06 Jun 2020 10:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

  • ढाई माह पूर्व निर्माणाधीन मकान में मिला था शव, हत्यारोपी प्रेमी व उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में करीब ढाई माह पूर्व आगरा हाईवे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिली लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दूसरे युवक से प्रेम संबंध होने के शक में प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


17 मार्च को हाईवे स्थित एक निर्माणाधीन में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। एक माह बाद उसकी शिनाख्त आशा उर्फ ऊषा पत्नी संजय बाबू निवासी नगला रामकुंवर फिरोजाबाद के रूप में हुई थी। 


पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो नीरज निवासी संकेतनगर थाना लाइनपार व योगेश निवासी नई आबादी फूलबाड़ी का नाम सामने आया। पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी जेएन अस्थाना ने बताया कि आरोपियों ने महिला की हत्या करना कबूल किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में कबूला जुर्म

पुलिस कस्टडी में हत्या का इकबाल करते हुए मृतका आशा के प्रेमी नीरज ने बताया कि पति की मौत के बाद आशा उसके संपर्क में आई थी। उससे प्रेम संबंध होने पर उसने उसके लिए घर छोड़ दिया था। बिना बताये वह घर से दो-दो दिन के लिए लापता हो जाती थी। 

उसके इस व्यवहार पर उसे शक था कि उसका किसी और से भी प्रेम संबंध है। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। तब उसने टूंडला में काम करने एवं वहां रहने की बात करते हुए टूंडला ले आया। यहां उसने अपने साथी योगेश के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।


यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की फोटो दिखाकर ठगी, साइबर अपराधियों ने अपनाया यह हथकंडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें