फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: संक्रमितों के साथ चार दिन में बढ़े 12 कंटेनमेंट जोन, 53 जगह बैरिकेडिंग

Sat, 06 Jun 2020 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिले में अब तक 945 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 811 मरीज डिस्चार्च होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनलॉक-1 शुरू होने के बाद आगरा में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ा है, वहीं चार दिन में 12 कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए हैं। अब शहर में 38 कंटेनमेंट जोन हैं, जबकि देहात में 15 जोन बने हैं। सभी 53 जगहों पर 250 से 500 मीटर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर वहां रहने वालों की आवाजाही पर पूर्ण रोक है।

विज्ञापन


एक जून को शहर व देहात में 41 कंटेनमेंट जोन थे। इनकी संख्या अब 53 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नए कंटेनमेंट जोन में पांच टीमों से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस व सैंपलिंग कराई जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीम के काम का अलग से थर्ड पार्टी जांच कर रही है। 


नए मरीज नहीं मिलने के बाद 46 कंटेनमेंट जोन को बंद भी किया गया है। उन्होंने शहर में लोगों से संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। कंटेनमेंट जोन के आसपास कोई बाजार व दुकानें नहीं खुलेंगी। इन इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलिवरी के माध्यम से होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिर से बढ़ने लगी संक्रमण की रफ्तार

10 मई के बाद संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी आई। इससे सक्रिय मामले 100 से नीचे पहुंच गए। लेकिन अनलॉक-1 के बाद फिर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों से संक्रमितों की संख्या दहाई को पार कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 15 नए मरीज मिले। 

जिले में अब तक 945 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। आगरा के सात लोग नोएडा और अन्य जिलों में संक्रमित हुए हैं। इन्हें जोड़कर कुल संख्या 952 हो गई है। इनमें 811 मरीज डिस्चार्च होकर घर जा चुके हैं। 86 मरीजों का उपचार चल रहा है। 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें