फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से 10 फीट उछला किशोर, नहीं आई खरोंच भी

Mon, 15 Jan 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌किशोर को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एमजी रोड के धाकरान चौराहे पर रविवार को तेज गति से आ रही कार ने एक किशोर को जबर्दस्त टक्कर मारी। इससे किशोर 10 फीट तक उछल गया। इसके बाद कार के बोनट पर गिरा। 
विज्ञापन


चालक के कार नहीं रोकने पर वह 50 मीटर तक साथ चला गया। बाद में कार रुकी। हादसा जिसने भी देखा उसकी चीख निकल गई। पुलिस किशोर को अस्पताल लेकर आई लेकिन किशोर ने कहा कि उसे कुछ नहीं हुआ और वह घर चला गया। 

थाना मंटोला स्थित टीला नंदराम निवासी किशोर (14) पुत्र अशोक रविवार दोपहर दो बजे धाकरान चौराहे पर आया था। वह सड़क पार कर रहा था। तभी कलक्ट्रेट की ओर से एक कार आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर चला गया घर  

तभी वह कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से वह तकरीबन 10 फीट तक उछल गया। और वह कार की बोनट पर गिर गया। 

यह देखकर आसपास से गुजरते लोगों की चीख निकल गई। बॉनट पर कार सवार उसे 50 मीटर तक ले गया। बाद में कार को रोक लिया गया। शाहगंज थाना के एसएसआई ने हादसे को देखा तो जीप रुकवा ली। 

वह किशोर को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे स्ट्रेचर पर लिटाया। डाक्टर उसका चेकअप करने लगे। किशोर ने कहा कि वह ठीक है, उसे खरोंच तक नहीं लगी है। इसके बाद वह घर चला गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें