फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे 12 साल के बालक पर गिरी बिजली, मौत

Fri, 29 Jul 2022 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव धाऊ में बृहस्पतिवार की शाम बरसात हुई तो 12 वर्षीय बालक बकरी को लेकर पेड़ के नीचे बैठ गया। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली बालक पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बकरी भी झुलस कर मर गई। अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव धाऊ निवासी भारत सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रतनेश बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में बकरी चराने के लिए गया था। शाम के समय तेज बारिश शुरू हो गई, खुले मैदान में तेज रोशनी के साथ बिजली कड़कती देख रतनेश एक नीम के पेड़ के नीचे बैठ गया। बकरी को उसने पेड़ से बांध दिया। 

 पड़े से बंधी बकरी भी मरी 

अचानक रतनेश पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ से बंधी बकरी भी मर गई। पास ही दूसरे पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीण ने नजारा देखा तो कांप उठे। बालक के परिजन को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन पहुंचे और बालक को चिकित्सक के पास ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी जांच करने पहुंचे।

बिजली गिरने की वजह से 12 साल के रतनेश की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रतनेश की मां नेत्रों से देख नहीं पाती हैं। बेटे की मौत की खबर ने उसे तोड़ कर रख दिया है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत सिंह के पास छह माह का पुत्र रह गया है। माता-पिता को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें