फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम में कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन

पंक्चर होने पर टायर बदल रहा था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर पंक्चर टायर बदल रहे डीसीएम चालक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कौशांबी (गाजियाबाद) के माझनपुर अंतर्गत महेवाघाट निवासी अरमेंद्र कुमार पाल डीसीएम चालक था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब वह कानपुर से दिल्ली पाउडर लेकर जा रहा था। इसी बीच फिरोजाबाद हाईवे स्थित गांव जरौली कलां ओवरब्रिज पर डीसीएम पंक्चर हो गई। चालक अरमेंद्र डीसीएम के नीचे घुसकर टायर निकाल रहा था, तभी पीछे तेज गति से आए कंटेनर ने डीसीएम में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शाम को उसकी मौत हो गई। राजा का ताल चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें