मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संसारपुर में रविवार की शाम एक किशोर ने फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से बगैर पुलिस कार्रवाई ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच संसारपुर निवासी नीरज कठेरिया का 15 वर्षीय पुत्र शशांक सोमवार की शाम घर पर थे। करीब 4:30 बजे उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर ने फांसी किस कारण के चलते लगाई, इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।