फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला भरतवाल में झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर ने आक्रोशित परिजनों व साथ आए लोगों को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद सभी वापस चले गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी अरुण कुमार के बेटे विशाल कुमार ने 15 जनवरी को मोहल्ला स्थित एक झोलाछाप से इलाज कराया। झोलाछाप नीरज राठौर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही विशाल की मौत हो गई। परिजनों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को उसके परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पुलिस पर झोलाछाप पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया है।
उधर हंगामे की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभय नरायन राय और इंस्पेक्टर भानू प्रताप भी पहुंच गए। मृतक परिजनों को समझाया कि सही धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी के खिलाफ किसी भी तरह की रियायत नहीं की जाएगी। अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें