फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्माणाधीन मकान के गटर में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर के सुजानपुर में गटर के टेंक मे गिरने से मृतक बालक आरूष का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बृहस्पतिवार को ग्राम हनोता में एक मासूम की गटर में गिरने से मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते गटर के समीप पहुंच गया और उसमें गिरने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

हादसे में मौत आरूष (4) पुत्र श्याम सिंह निवासी सुजानपुर की हुई। श्यामसिंह का मकान ग्राम हनौता में बन रहा है। श्याम सिंह परिवार सहित हनौता में ही था। वह और उसकी पत्नी मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। निर्माणाधीन मकान में गटर खुला हुआ था। बच्चे भी मकान पर ही खेल रहे थे। इसी बीच मासूम खेलते-खेलते गटर की ओर चला गया और उसमें गिर गया। जब काफी देर तक परिजन ने उसे नहीं देखा तो उसकी तलाश की। वह गटर में पड़ा हुआ मिला। जानकारी पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मासूम को आननफानन में गटर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें