फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील क्लिीपिंग बना दी बदनाम करने की धमकी

Tue, 19 Apr 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लाोगाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 बीए की छात्रा एक युवक की धमकी से दहशत में है। आरोप है कि युवक ने नौ साल पहले उसे अगवा कर लिया। इसके बाद अपने साथी के साथ दुराचार किया। अश्लील क्लिीपिंग बना ली। पुलिस से शिकायत की बात पर शादी का वादा किया। उसके मां-बाप भी राजी हो गए। युवक उसका यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो युवक ने इनकार कर दिया। अब अश्लील क्लिीपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

छात्रा जगदीशपुरा क्षेत्र और युवक नाई की मंडी क्षेत्र में रहता है। युवक का घर शाहगंज क्षेत्र में भी है। साल 2007 में वह छात्रा को स्कूल आते जाते परेशान करता था। उस पर शादी का दबाव बनाया और इनकार करने पर साथी के साथ अगवा कर बलात्कार किया। पुलिस से शिकायत करने की कहने पर उसके परिवारीजन शादी के लिए राजी हो गए। घर में ही बहू की तरह रखने लगे। 20 जून 2015 को उसका गर्भपात करा दिया और शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की तो समझौता कर लिया। अब युवक ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। युवक उसे धमकी दे रहा है। दहशत के चलते पीड़िता ने परीक्षा भी छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें