फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालक और किशोर लापता, एक का स्कूल में रखा मिला बैग

Sat, 01 Nov 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो40बॉबी का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटियाली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बृहस्पतिवार को दो बालक अचानक लापता हो गए। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बघराई निवासी बॉबी (11) पुत्र अवधेश गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 6 का छात्र है। वह बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल पढ़ने के लिए गया था। छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह शायद अन्य बच्चों के साथ खेलने में लगा होगा। देर शाम तक बॉबी घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह जब परिजन बॉबी की जानकारी लेने स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्कूल में उसका बैग रखा हुआ मिला। सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि परिजन की सूचना पर बॉबी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसों को देखने गया किशोर भी हुआ लापता
दूसरा मामला पटियाली के मोहल्ला चौक का है। यहां रहने वाला प्रियांशु (13) पुत्र रामगोपाल कश्यप कक्षा 7 का छात्र है। वह बृहस्पतिवार की देर शाम घर से कुछ दूरी पर बने अपने घेर में भैंसों को देखने गया था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पूरी रात प्रियांशु की खोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को प्रियांशु के लापता होने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि प्रियांशु के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें