फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 01 Nov 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो09मृतक युवक विवेक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में एटा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम गांव अभयपुरा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया था। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। अलीगढ़ में देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नादरमई निवासी विवेक पुत्र जगतपाल सिंह चौहान बृहस्पतिवार शाम को बाइक पर सवार होकर कासगंज से अपने गांव नादरमई जा रहा था। एटा मार्ग पर गांव अभयपुरा के पास, सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसका शव गांव लेकर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चाचा बबलू ने बताया कि विवेक पांच बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें