फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बक्सा कारीगर ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी के पीछे गृहक्लेश को बताया कारण, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाह। कस्बे के सुनरट्टी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे बक्सा कारीगर नौशाद (35) ने अपने ही घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक के परिवार में मातमी कोहराम मच गया है। सूचना पर बाह पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह दुकान बंद कर रोजाना की भांति घर लौटे थे। रात 8.30 बजे अपने कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटक गए। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था, लटकता देख परिजन ने चीख पुकार मचा दी। आनन-फानन में उनको फंदे से उतारा और इलाज के लिए बाह सीएचसी ले पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी इमराना शव देख बेसुध हो गई। परिवार में नौशाद के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। उसके सामने तीन बच्चों-आहद (5), आहिल (3), आयत (1) की परवरिश की पहाड़ सी चुनौती है। नौशाद के आत्मघाती कदम के पीछे गृहक्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें