फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंदरों की हरकत ने बुझा दिया इकलौता चिराग, युवक के साथ हुआ ऐसा हादसा; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 07 May 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बंदरों की उछल कूद से चारदीवारी गिर गई। इसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
बंदर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुना किनारा रोड पर सोमवार शाम को बंदरों की उछलकूद के कारण एक जर्जर मकान की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से बल्केश्वर निवासी 18 वर्षीय कृष की मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन और स्थानीय लोगों ने यमुना किनारा रोड पर शव रखकर हंगामा किया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


 

बल्केश्वर के रजवाड़ा निवासी कृष बेलनगंज की तिकुनिया मार्केट स्थित एक जूते की दुकान मेें काम करते थे। सोमवार शाम दुकान बंद होने के बाद वह घर जा रहे थे। एसीपी कार्यालय के पास राम मोहन शर्मा के मकान के बाहर ऑटो का इंतजार करते समय यह हादसा हुआ। जर्जर मकान की तीन मंजिला चहारदीवारी गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। माैके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था।

 
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अंतिम संस्कार से पहले परिजन और स्थानीय लोगों ने मकान के बाहर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यमुना किनारा रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने उनकी बात सुनी और शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गए और पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें