फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के मलाशय में फंसी बोतल: 36 घंटे सहता रहा असहनीय दर्द, 75 मिनट चला ऑपरेशन; जानें क्या बोले डॉक्टर?

Sun, 15 Mar 2026 10:59 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।

सार

मरीज ने बताया कि 36 घंटे से बोतल फंसी है। एक्सरे के बाद विशेष टीम ने करीब सवा घंटे के ऑपरेशन के बाद बोतल को बाहर निकाला। घाव भरने और शौच में किसी तरह की परेशानी नहीं होने पर मरीज डिस्चार्ज कर दिया। 
विज्ञापन
युवक के मलाशय में फंसी बोतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा स्थित साकेत कॉलोनी के नवदीप हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर युवक के मलाशय से एक लीटर की प्लास्टिक बोतल बाहर निकाली है। ये 36 घंटे से फंसी हुई थी। ऑपरेशन के बाद मरीज को दर्द से राहत मिली। हालत ठीक होने के बाद मरीज डिस्चार्ज कर दिया है।

विज्ञापन

असहनीय दर्द से था परेशान
सर्जरी करने वाले डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि शादीशुदा 38 साल के युवक ने मलद्वार से एक लीटर की पानी की बोतल अंदर घुसा ली। ये बोतल मलाशय में फंस गई। असहनीय दर्द होने लगा, हालत गंभीर होने पर अस्पताल आया। 

36 घंटे से फंसी थी बोतल
मरीज ने बताया कि 36 घंटे से बोतल फंसी है। एक्सरे के बाद विशेष टीम ने करीब सवा घंटे के ऑपरेशन के बाद बोतल को बाहर निकाला। घाव भरने और शौच में किसी तरह की परेशानी नहीं होने पर मरीज डिस्चार्ज कर दिया। 
विज्ञापन

इन्होंने किया ऑपरेशन
ऑपरेशन टीम में डॉ. दीपक, डॉ. भुवेश भी रहे। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि सेक्सुअल एनल इरोटिसिम (गुदा कामुकता) की स्थिति में लोगों में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी समेत अन्य यौन बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे लोगों को विशेषज्ञ से काउंसलिंग से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें