फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: हाईवे पर माैत बनकर दाैड़ा ट्रक, पेड़ों को टक्कर मारने के बाद युवती को राैंदा; माैके पर ही माैत

Sun, 15 Mar 2026 10:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे पेड़ों को टक्कर मारते हुए सीधे तन्नू को रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि तन्नू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रसूलपुर में आगरा-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। युवक दो सालियों को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। गांव रसूलपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी युवती को राैंद दिया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना सिकंदरा के ग्राम लोहकरेरा निवासी विष्णु पुत्र महेश अपनी दो सालियों, तन्नू (20 वर्ष) और राही (पुत्रीगण पप्पू, निवासी इंदिरा कॉलोनी, भरतपुर) को बाइक से उनके घर भरतपुर छोड़ने जा रहा था। रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे, हाईवे पर रसूलपुर के निकट विष्णु लघुशंका के लिए बाइक खड़ी कर थोड़ी दूर गया था। 

 
विज्ञापन

दोनों सालियां सड़क किनारे बाइक के पास खड़ी होकर उसका इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे पेड़ों को टक्कर मारते हुए सीधे तन्नू को रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि तन्नू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। इस घटना के बाद मृतक युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

न एंबुलेंस मिली न सीएचसी पर डाॅक्टर
हादसे के बाद काफी समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतका के शव को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजन का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में भारी रोष देखा गया।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें