ताज के पश्चिमी गेट के पास लगा आरओ प्लांट बंद। संवाद
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच ताजमहल देखने आ रहे पर्यटकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ताज के पश्चिमी गेट पर लगे दो आरओ वाटर प्लांट पिछले कुछ समय से बंद पड़े हैं, जिसके कारण पर्यटक पानी के लिए तरस रहे हैं।
भीषण गर्मी में जब लोगों को ज्यादा पानी की जरूरत है, तब लॉकर रूम के पास लगा मुख्य आरओ प्लांट ठप पड़ा है। मजबूरी में पर्यटकों को महंगे दामों पर बाहर से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही है।
नियमों के मुताबिक पर्यटकों को परिसर के पास ठंडे और साफ पानी की सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से यह व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गाइड सौरभ बघेल का कहना है कि इस समस्या की वजह से ताजमहल की छवि खराब हो रही है और प्रशासन को जल्द से जल्द इन आरओ प्लांटों को चालू करवाना चाहिए।