फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अटलपुरम में 462 भूखंड के लिए 15 जून तक बुकिंग का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप के फेज-1, 2 व 3 में रिक्त 462 भूखंडों की बुकिंग शुरू हो गई है। 15 जून अंतिम तिथि है। यहां ईडब्ल्यूएस से सुपर एचआईजी भूखंड बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने फेज-1 से 3 तक के लिए 14 मई को पंजीकरण शुरू कराए थे। अब तक करीब 500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बुकिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन है। लॉटरी ड्रॉ से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने बताया कि भूखंडों के पंजीयन के लिए उत्तर प्रदेश शासन के जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in और प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवासीय भूखंडों के लिए एडीए ने 29,500 रुपये प्रति वर्गमीटर का मूल्य निर्धारित किया है। 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीए की अटलपुरम टाउनशिप को लॉन्च किया था। चार चरणों की बुकिंग के बाद एडीए ने करीब एक हजार भूखंड बेच दिए हैं। बाकी 462 भूखंडों के लिए बुकिंग जारी है। विस्तृत जानकारी के लिए एडीए ने जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें