आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के दो स्कूलों में मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल भेजा गया। दोनों स्कूलों के प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बाद में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। मगर, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले के बारे में पता किया जा रहा है।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दयालबाग स्थित श्रीराम सेंटेनियल स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम रखा होने की सूचना दी गई थी। इसके लिए स्कूलों की आईडी पर ईमेल किया गया। यह अंग्रेजी में था। इसमें लिखा था कि स्कूल में बम रखा है, जो कुछ देर में ही ब्लास्ट कर दिया जाएगा। सब मारे जाएंगे।