फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर पर देसी बम से हमला, तेज धमाके से फैली दहशत

Mon, 22 Oct 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
बम धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ फर्श और फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के हरीदर्शन नगर में अराजकतत्वों ने एक व्यापारी के घर में देसी बम फेंक दिया। धमाके से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। व्यापारी का परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। एएसपी सहित कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


मोहल्ला हरीदर्शन नगर गली नंबर दो में शहर के प्रमुख व्यापारी सुबोध अग्रवाल का आवास है। रविवार देर रात अराजकतत्वों ने व्यापारी के घर में देसी बम फेंक दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। 

वहीं देसी बम फटने से व्यापारी के घर के बाहर लगे टाइल्स उखड़ गए तथा फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने के बाद सुबोध अग्रवाल आनन फानन घर पहुंचे। पत्नी और बच्चों को सुरक्षित पाकर उन्होंने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के साथ ही एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। किसी ने व्यापारी के घर में देसी बम फेंका था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें