ताज महोत्सव के तहत सोमवार को शिल्पग्राम में बॉलीवुड नाइट का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नीति मोहन ने अपनी प्रस्तुति से स्टेज पर धमाल मचा दिया। दर्शक वंस मोर वंस मोर की फरमाइश करते रहे और एक के बाद एक गाने सुनने को मिले। गीतों पर देर रात तक ताजनगरी थिरकती रही।
विज्ञापन
2 of 5
सिंगर नीति मोहन
- फोटो : Amar Ujala
महोत्सव में नीति मोहन के आने का उनके प्रशंसक पिछले कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे वे स्टेज पर आईं और उन्होंने अपने अंदाज में आगरावासियों का अभिवादन किया। उन्हें देखते ही लोग उत्साहित हो उठे। मोबाइल से वीडियो और सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इसके बाद शुरू हुआ उनकी प्रस्तुति का दौर।
विज्ञापन
3 of 5
ताज महोत्सव में श्रोता
नीति मोहन ने एक के बाद एक कई फिल्मी गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। लगातार दर्शक गानों की फरमाइश करते रहे। इस दौरान नैनों वालों ने, इंडिया वाले, इश्क वाला लव, फकीरा, ऐथे आ, बैंग बैंग, कॉलर ट्यून जैसे बेहतरीन गाने गाए। उन्हें देखने और सुनने को बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी।
4 of 5
सिंगर नीति मोहन
- फोटो : Amar Ujala
नीति मोहन को सुनने का मौका लोग गंवाना नहीं चाहते थे। इसलिए जो किसी कारण पहुंच नहीं सके, उन्हें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से कार्यक्रम को मोबाइल के माध्यम से लाइव देखा।
कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। लगभग रात आठ बजे का समय रखा गया था। म्यूजिशियन आ चुके थे। दर्शक भी इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए लोग उठकर आसपास घूमने भी चले गए थे।