दम लगा के हईशा, टॉयलेट-एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में अभिनय का कमाल दिखा चुकी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया।
धौलपुर में अपनी नई फिल्म सोन चिरैया की शूटिंग कर रहीं भूमि ने गुपचुप तरीके से आकर ताज देखा और इसके दीदार की खुशी को सोशल मीडिया पर बयान किया। कई पोज में फोटो खिंचवाने के साथ उन्होंने इन्हें अपलोड किया।
बिना किसी बाउंसर और सुरक्षाकर्मी के भूमि पेडनेकर ने शूटिंग टीम की महिला सदस्यों के साथ ताज का दीदार किया। उनके आने की किसी को भनक तक न लगी। भूमि को ताज में भी कोई पहचान न सका।