फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुस्तमपुर के पास बोलरो पलटने से हुआ हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार की रात गांव रुस्तमपुर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह गंभीर घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी फिरोजाबाद से एक शादी समारोह में शामिल होने किशनी क्षेत्र के गांव वीरपुर जा रहे थे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला मिट्ठू निवासी रामचंद्र के पुत्र लवकुश की बरात शनिवार को मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव वीरपुर जा रही थी। देर शाम बराती बस व अन्य वाहनों से रवाना हो गए थे। देर शाम करीब 8:30 बजे बरात में शामिल होने जा रहे नौ लोगों को लेकर जा रही बोलेरो मैनपुरी-सिरसागंज रोड रूस्तमपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास ग्रामीण एकत्र हो गए। बोलेरो से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 25 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र वीरेश्वर निवासी गांव मुजफ्फरपुर, सिरसागंज फिरोजाबाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बोलेरो चालक छोटे लाल निवासी नगला भूपाल, बंटू निवासी गांव राजौरा, नीटू निवासी गांव इमलिया, राहुल निवासी नगला अनूप तैबू रोड सिरसागंज फिरोजाबाद सहित सात लोग घायल हुए। रविवार को पुलिस ने विनोद कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें