थाना दन्नाहार क्षेत्र में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
दन्नाहार। गांव कुचेला स्थित एक इंटर कॉलेज में तैनात चौकीदार का शव रविवार की सुबह एक कमरे में मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव का बाहर निकाला। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घुसूपुर निवासी सुशील यादव(32) पुत्र विद्याराम कई वर्ष से थाना क्षेत्र के गांव कुचेला स्थित रामबेटी इंटर कॉलेज में चौकीदार था। वह कॉलेज में ही रह रहा था, परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में दावत खाने के बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो एक व्यक्ति उसे जगाने के लिए गया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज लगाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो सुशील का शव चारपाई पर पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी वहां आ गए। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-मृतक सुशील का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI