फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटका मिला बैंक कर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; साथी के साथ रहता था किराए के कमरे में

Sat, 01 Jul 2023 07:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बैंक कर्मी किराए के मकान में रहता था। काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने अंदर देखा, वहां बैंक कर्मी का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी गेट स्थित गणेश कॉलोनी में रहने वाले प्राइवेट बैंक कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन बैंक कर्मी की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

किराए के मकान में रहता था 

फंदे पर लटका मिला शव सोनू (25) वर्ष निवासी नगला बेरिया अहरौली का निवासी था। वह एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। वह गणेश कालोनी में अपने एक साथी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक सोनू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने आवाज दी। अंदर से कोई हलचल न होने पर लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव छत से लटका था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

कराई गई वीडियोग्राफी 

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने पहुंचकर घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई। परिजन को भी सूचना दी गई। परिजन के पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। जानकारी पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एवं साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचनमा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के द्वारा उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।


तीन साल पहले हुई थी शादी

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिजन के द्वारा मामले में तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक प्राइवेट बैंक कर्मी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व दीप्ति निवासी अमांपुर से हुई थी। उसका 1 वर्ष का मासूम बेटा है। उसकी मौत के बाद पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें