फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात जुलाई को भारत आएगी नेवी चीफ इंजीनियर की पार्थिव देह, चीन में हुआ था निधन

Fri, 05 Jul 2024 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

सात जुलाई को नेवी चीफ इंजीनियर की पार्थिव देह भारत आएगी। चीन में इनका निधन हो गया था। परिवार के लोग अंतिम दर्शन के लिए हर रोज इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर अनिल कुमार की फाइल फोटो, परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार का चीन में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह सात जुलाई को भारत लाई जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा पहुंचेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। 12 जून से पत्नी और बच्चे पार्थिव देह के आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव संदीप कुमार से हुई बातचीत का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। चीन के शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि अनिल कुमार के पार्थिव शरीर को पांच जुलाई को शंघाई-इस्तांबुल फ्लाइट से भेजा जा रहा है। छह जुलाई को इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट से भारत भेजा जाएगा। यह फ्लाइट सात जुलाई को भोर 4:50 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

चाणक्यपुरी स्थित साईंधाम अपार्टमेंट निवासी अनिल कुमार का 12 जून को चीन में हृदयाघात से निधन हो गया था। पत्नी अंजू लता शिक्षिका हैं। दो बच्चे हैं। वृद्ध मां राम किशोरी भी हैं। अंजू लता पति की पार्थिव देह लाने के लिए प्रयासरत थीं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा चुकी थीं। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर अनिल कुमार के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश मंगवाने का आग्रह किया था। संबंधित कागजात उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें