फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिन बाद मिली लापता महिला की लाश, दीवार के मलबे में दबी हुई थी; दुर्गंध आने पर हुई जानकारी

Mon, 15 Jun 2026 09:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

झोपड़ी के पास दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने पर महिला का शव दबा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र से लापता महिला का शव झोपड़ी के पास ही गिरी दीवार के मलबे में तीन दिन बाद दबा मिला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दौरेठा नंबर दो में मजदूर संजय सिंह कई वर्षों से झोपड़ी बनाकर पत्नी गीता के साथ रहते हैं। 12 जून को पत्नी गीता लापता हो गई थी। परिवार तलाश में जुटा हुआ था। संजय ने बताया कि 12 जून को झोपड़ी के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान संचालक ने बालू उतरवाई थी। इस दौरान वहां दीवार गिर गई थी। 

उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं लगा कि गीता उसके नीचे दबी हो सकती है। सोमवार को झोपड़ी के पास दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने पर गीता का शव दबा मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें