फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ससुराल जा रहे युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला, कॉल रिसीव न होने पर खोजते हुए पहुंचे परिजन

Mon, 17 Jun 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ससुराल जा रहे युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। फोन करने पर कॉल रिसीव न होने पर परिजन खोजते हुए पहुंचे। तब जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में ससुराल जा रहे किसान का शव रविवार की शाम सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। परिजन ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। शव जलेसर थाना क्षेत्र में मिला।

विज्ञापन


हाथरस जनपद के सहफऊ थाना क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी महीपाल ने बताया उसके 55 वर्षीय पिता विजेंद्र रविवार की सुबह 8:30 पर मोपेड से अपनी ससुराल केवल नगरा जाने के लिए निकले थे। वहां से उन्हें रामनगर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जाना था। बताया 11 बजे तक ननिहाल में उन्हें पहुंचना था। लेकिन पिता नहीं पहुंचे।

इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल की गई जो रिसीव नहीं हुई। इसके बाद खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। शाम को तहरीर देने तब जलेसर थाने पहुंचे तो उनके मोबाइल पर एक युवक से बात हुई। उसने घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे। सड़क किनारे झाड़ियों में पिता का शव पड़ा मिला। बताया पिता की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें