फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से लापता बुजुर्ग महिला की खेत में मिली लाश, फंदे पर लटका था शव; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 04 Nov 2026 10:26 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

घर से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खेत में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव ककुआ में मंगलवार दोपहर से लापता 70 वर्षीय महिला का शव बुधवार को खेत के किनारे पेड़ पर लटका मिला। महिला की पहचान प्रेमवती (70) पत्नी सरनाम सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जयपाल ने बताया कि उनकी मां सोमवार दोपहर 12 बजे से घर से कहीं निकल गई थीं। वह बड़े भाई आनंद प्रकाश के साथ रहती थीं। बुधवार को वेद प्रकाश शर्मा के खेत के किनारे पेड़ पर उनका शव लटका मिला। एक किसान ने पीआरवी को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। महिला के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा आनंद प्रकाश और छोटा जयपाल सिंह है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें