फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा नदी में 15 किलोमीटर दूर मिला डूबे युवक अभय का शव

Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलश विसर्जन के दौरान शनिवार को दोपहर के समय गंगा में भिटौना गांव के दो युवक डूबकर लापता हो गए। लापता हुए युवकों में एक का शव कछला गंगाघाट से 15 किलोमीटर दूर सहबाजपुर के पास से गंगा में बरामद कर लिया गया है। दूसरा लापता युवक नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीण गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। भिटौना गांव में भागवत कथा का समापन होने पर ग्रामीण कलश विसर्जन करने के लिए कछला गंगा घाट पर गए थे। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु गंगा में डूब गए। जिनमें से 4 को बचा लिया गया, जबकि दो युवक अभय और आनंद डूबकर लापता हो गए। इस घटना के बाद कछला गंगा घाट पर चीत्कार मच गया। लापता युवकों की तलाश शुरू की गई। पीएसी के जवान भी तलाश में जुटे, लेकिन सायं तक युवकों के न मिलने पर वापस हो गए। ऐसी स्थिति में परिजनों ने निजी गोताखोरों का सराहा लिया और नाव से तलाश जारी रही। कछला से करीब 15 किलोमीटर दूर सहबाजपुर के आस पास इलाके में बालू के टापू के पास अभय का शव आकर रुक गया। गोताखोरों ने शव को गंगा से बरामद कर लिया। परिवार के लोग शव निकालकर अपने गांव ले आए। पुलिस को जानकारी मिली तो सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दूसरे लापता युवक आनंद की तलाश गंगा में जारी रही। युवक के परिजन गोताखोरों के साथ तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

कासगंज। शनिवार को हादसे के बाद से ही भिटौना गांव में चीत्कार और शोक का माहौल बना हुआ था। सुबह के समय जब अभय का शव गंगा से बरामद होने के बाद परिवार के लोग गांव में लाए तो चीत्कार मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गांव में मौजूद थी। आस पास के गांव के लोग भी आ गए। गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में अभय के घर पर थीं, लेकिन चीत्कार का माहौल गांव में बना रहा। कई घरों में चूल्हें भी नहीं जले। बाद में शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम से आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें