फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना में मिला एक व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्उद्दौला क्षेत्र में सोमवार को यमुना नदी से एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्टीमर पुलिस पहले से ही यमुना नदी में एक लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नदी में दूसरे व्यक्ति का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें