फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार से तप रहा शरीर, डायरिया के हो रहे शिकार

Tue, 30 Apr 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बढ़ती गर्मी के साथ ही बीमारियों ने अपने पैर पसारने लग गई हैं। लोगों का शरीर बुखार से तप रहा है। उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1160 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मेंं मरीजों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। पर्चा काउंटर पर काफी लंबी कतार लगने से मरीजों को आधा घंटे तक का समय लग रहा था। चिकित्सकों के कक्ष पर भी लंबी कतारें रहीं। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ, संक्रामक रोग विभाग में रही। 1160 मरीज जिला अस्पताल आए, जिसमें 210 मरीज बुखार के पहुंचे। इनमेें 75 बच्चे शामिल रहे। डायरिया से पीड़ित होकर 31 मरीज पहुंचे। बुखार पीड़ित मरीजों के रक्त की जांच कराई गई, जिससे लैब पर भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें