फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला मरहरी निवासी युवक का शव

सार

थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम युवक का शव काली नदी किनारे पाकड़ के पेड़ से लटका मिला।परिजनों ने बताया कि मुकेश बच्चों और पत्नी के साथ दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन
30एमएनपी-28-किशनी बाइक सवार लुटेरों ने की युवक से लूट की कोशिश घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिछवां। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम युवक का शव काली नदी किनारे पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। शव की शिनाख्त मरहरी गांव निवासी युवक के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम काली नदी हन्नूखेड़ा पुल के पास नदी किनारे पाकड़ के पेड़ से लटके युवक के शव को ग्रामीणों ने देखा, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमित सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त मुकेश दिवाकर (40)निवासी मरहरी गांव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मुकेश बच्चों और पत्नी के साथ दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। वह एक पैर से दिव्यांग था, वह आज ही दिल्ली से गांव लौटा, लेकिन घर नहीं गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मौत के कारणों को जानने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें