फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की ससुराल में आया युवक का शव मिला फांसी के फंदे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में अपने भाई की ससुराल आए युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नीरज (23) पुत्र रमेशचंद्र निवासी अल्लीपुर सोरों अपने भाई आकाश की ससुराल सिरौली ढोलना पहुंचा था। देर शाम उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसे देकर उसके ससुरालीजन घबरा गए। मामले की जानकारी परिजन को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन और अन्य ग्रामीण एकत्रित होकर उसके भाई की ससुराल सिरौली पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गई। परिजन का कहना है कि वह अक्सर ससुराल आता जाता रहता था। उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें