फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदलते मौसम में बुखार से तप रहा शरीर

Fri, 03 Oct 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 21 कासगंज के गांव औरंगाबाद में ​लगाए गए ​​शिविर में जांच कराते मरीज। स्रोत: स्वास्थ्य विभा
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम में शहर से लेकर देहात तक लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुखार के अलावा त्वचा रोग और श्वांस रोगियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। ओपीडी बंद होने तक 1546 मरीज आए। इनमें बुखार के 256 मरीज पहुंचे। इनमें से 58 मरीजों की मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की जांच कराई गई। वहीं 249 मरीजों ने सांस की दिक्कत बताई। 67 मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुुंचे।
गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर 244 मरीज पहुंचे। इनमें से बुखार पीड़ित 30 मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच की गई। गांव अलेहपुर में बीमारी फैलने की सूचना पर टीम ने शिविर लगाया। इसमें 62 मरीजों का परीक्षण किया गया। 13 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।। इनकी मलेरिया की जांच की गई। सर्दी के 6 तथा त्वचा के 19 मरीज मिले। गांव सुजावलपुर में लगाए गए शिविर में 61 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें बुखार के 11 मरीज मिले। इनकी मलेरिया जांच की गई। सर्दी व त्वचा के 15-15 मरीज मिले। औरंगाबाद में 29 मरीजों का टीम ने परीक्षण किया। इसमें बुखार के 9 मरीज मिले। इनकी मलेरिया जांच की गई। इसके अलावा सर्दी, खांसी के 13, पेट दर्द के 11 मरीज मिले। घरों का सर्वे कर दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें