फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 46 दिनों तक बंद रहेगा बोदला-जगदीशपुरा रोड, ये है वजह

Wed, 09 Dec 2020 11:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बोदला पर टैक्सी की जांच करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बोदला-जगदीशपुरा रोड 11 दिसंबर से 46 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जलनिगम की निर्माण इकाई अमृत योजना के तहत इस रोड पर 538 मीटर लंबाई में सीवर की बड़ी पाइप लाइन बिछाएगा। सात मीटर की गहराई में बड़ी पाइप लाइन के साथ मैनहोल बनाने का काम होगा। इसके चलते सड़क को ट्रैफिक के लिए 46 दिन के लिए बंद किया जा रहा है। जलनिगम ने जगदीशपुरा पुलिस को पत्र लिखकर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन



जल निगम ने जगदीशपुरा-किशोरपुरा रोड पर दिवाली से पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क पर ब्लॉक लिया था। एक महीने के ब्लॉक को 15 दिन और बढ़ा दिया गया। अब फिर से उसी जगह से आगे बोदला की ओर सीवर लाइन बिछाने और मैनहोल बनाने के काम के लिए 46 दिनों तक बोदला-जगदीशपुरा रोड बंद रहेगा। 11 दिसंबर से ढाकरी के महल से आंबेडकर पार्क तक सीवर लाइन बिछाने का काम होगा।


यह लाइन 7 मीटर तक गहराई में डाली जाएगी। जल निगम के परियोजना प्रबंधक यदुनाथ सिंह ने जगदीशपुरा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था करने को कहा है। 11 दिसंबर से लेकर 25 जनवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी ट्रैफिक की व्यवस्था
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर यदुनाथ सिंह के मुताबिक बोदला चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को दाहिनी ओर ढाकरी का महल, विमल मेडिकेयर से होते हुए लोहामंडी की ओर रवाना किया जाएगा और लोहामंडी की ओर से आने वाले वाहनों को रोड के बायीं ओर से विमल मेडिकेयर सेंटर होते मोड़ा जाएगा। यहां से वे बोदला की ओर जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें