फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हादसा: आगरा लाए गए 21 शव, सभी का कराया गया पोस्टमार्टम; 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम

Wed, 03 Jul 2024 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

कासगंज हादसे में मृत 21 लोगों के शव आगरा लाए गए। सभी का पोस्टमार्टम कराया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हाथरस में सिकंदराराऊ में भोले बाबा उर्फ साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मच गई। इसमें 124 लोगों की मौत हो गई। साकार हरि सत्संग में हुए हादसे में आगरा के 17 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार रात 2:00 बजे तक 21 शवों को आगरा पोस्टमार्टम हाउस लाया गया था। 

विज्ञापन


इनमें से आठ लोग आगरा के थे। जबकि 13 लोग मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फरीदाबाद आदि जिलों के थे। पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगाई गई थी। हर शव के साथ दो सिपाहियों की ड्यूटी थी, जो कि पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजन के साथ विशेष वाहन से गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। 

आगरा जोन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। इस पर हर कार्रवाई का अपडेट भी लिया जा रहा था। लोगों को भी जानकारी दी जा रही थी। 24 घंटे से यह कंट्रोल रूम कार्यरत है। घटना की जांच के लिए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और कमिश्नर अलीगढ़ की संयुक्त टीम बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें