फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नए सर्किल रेट लिस्ट का खाका तैयार, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; जानें कितनी बढ़ेगी स्टांप ड्यूटी

Thu, 26 Jun 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नए सर्किल रेट लागू होने के बाद जमीनों के भाव आसमान छुएंगे। एडीएम वित्त, उप निबंधक, डीएम कार्यालय में आज से नई रेट लिस्ट देख सकेंगे।
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए सर्किल रेट लिस्ट का खाका खिंच चुका है। बृहस्पतिवार से एडीएम वित्त, डीएम कार्यालय व सभी उप निबंधक कार्यालयों में नई रेट लिस्ट आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। दो जुलाई तक नई रेट लिस्ट पर प्रशासन ने आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन


आखिरी बार 2017 में सर्किल रेट का निर्धारण हुआ था। आठ वर्षीय बाद फिर नया सर्वे हुआ है। जिसके बाद नई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नई सर्किल रेट लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि शहर में 45 फीसद और ग्रामीण क्षेत्र में 35 फीसद सर्किल रेट में वृद्धि होगी।


 

ऐसे में जमीन खरीदने पर अधिक स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ेगी। जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, बिल्डर्स के अलावा अन्य हित धारक नए सर्किल रेट लिस्ट पर 2 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एडीएम वित्त ने बताया कि सात दिन में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के बाद जनपद में नई सर्किल रेट लिस्ट लागू होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून
 
विज्ञापन

बाजार मूल्य 50 से 80 फीसद तक बढ़ा
जमीनों का बाजार मूल्य सर्किल रेट से 50 से 80 फीसद तक बढ़ चुका है। एमजी रोड पर जमीन सबसे महंगी है। जिले में 2017 के बाद सर्किल रेट नहीं बढ़े थे। पिछले सप्ताह निबंधन और राजस्व विभाग ने नए सर्किल रेट की सर्वे रिपोर्ट डीएम को सौंपी थीं। जिसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  जुल्म की इंतहा: सिगरेट से दागने के निशान, शरीर की चोटें दे रहीं गवाही...नौ वर्षीय बच्ची ने क्या कुछ नहीं झेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें