चार्ट पर दर्ज नहीं हो रहा ब्योरा
ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता कम होने के कारण ब्लड बैंक अधिकारी परेशान हैं। इसके चलते ब्लड बैंक में लगाए गए चार्ट पर भी ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड का रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया जा रहा है। इसके चलते यहां आने वाले लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है, पंजीकरण कराने वाले लोगों की मदद से काम चलाया जा रहा है। जिले के लोगों से अपील की जाती है कि वह जिला अस्पताल पहुंच रक्तदान कर महादानी बनें। -डॉ. आरके सागर, सीएमएस
रविवार को ब्लड बैंक की स्थिति
| ग्रुप का नाम |
उपलब्ध ब्लड |
| ए-पॉजिटिव |
0 |
| ए-निगेटिव |
0 |
| बी-पॉजिटिव |
3 |
| बी-निगेटिव |
3 |
| एबी-पॉजिटिव |
2 |
| एबी- निगेटिव |
1 |
| ओ-पॉजिटिव |
2 |
| ओ- निगेटिव |
1 |