फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गर्मी बढ़ा रही लोगों का रक्तचाप, एसएन में बढ़ रही मरीजों की संख्या 

Thu, 07 Apr 2022 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गर्मी की मार से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में इन दिनों 30 से 35 फीसदी मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिनका रक्तचाप बढ़ा हुआ है, जिससे घबराहट और बेचैनी हो रही है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से लोगों का रक्तचाप बढ़ रहा है, इससे घबराहट, बेचैनी की परेशानी हो रही है। सिर में दर्द भी हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आने वाले 30-35 फीसदी मरीजों में ये परेशानी मिल रही है।

विज्ञापन

 
मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में 480 से 520 मरीज आ रहे हैं। इसमें से उल्टी, दस्त, अपच, पेट फूलना के मरीज सबसे ज्यादा तो है हीं, लेकिन लोगों का रक्तचाप भी बढ़ा मिल रहा है। इनमें उच्च रक्तचाप के मरीजों के अलावा धूम्रपान और एल्कोहल लेने वाले लोग भी हैं। इनका रक्तचाप 160/100 तक मिल रहा है। 

हो रहीं ये परेशानियां 

रक्तचाप बढ़ने से इनको घबराहट होने के साथ पसीना आना, तेज सांस चलना, कमजोरी और छाती में जकड़न की भी दिक्कत मिली। दवाएं देने के साथ इनको गर्मी से बचाव का परामर्श दे रहे हैं। उच्च रक्तचाप के मरीजों को नियमित दवाएं लेने और नियंत्रित करने की सलाह भी दी है।

टीबी के मरीजों की भी बढ़ी परेशानी

एसएन के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि ओपीडी में 290 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें टीबी और सांस के पुराने मरीजों में मर्ज बढ़ा मिल रहा है। इनमें सांस और दमा के मरीजों द्वारा दवाएं छोड़ने और गर्मी के कारण दिक्कत हुई। मर्ज बढ़ने पर ये अस्पताल में दिखाने आ रहे हैं। इनको दवा के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं। 

मौसमी बीमारियों की दवाओं की बनाई सूची

एसएन के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि ओपीडी में सभी विभागाध्यक्षों से मौसमी बीमारियों की दवाओं की सूची मांगी है। इनमें से दवाओं की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कंपनी ने चरणबद्ध इसकी आपूर्ति कर दी है। पांच से 10 दिन में सभी डिमांड वाली दवाएं प्राप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें