बाह: जरार में माथुर वैश्य महासभा का रक्तदान शिविर
बाह। माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में जरार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर प्रभारी मुकेश निवेरिया ने जरूरतमंदों के लिए जीवनरेखा बने 73 रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि नया जीवन प्रदान करने के लिए रक्तदान मानवता की सच्ची और सबसे बड़ी सेवा है।
आपका प्रयास किसी के लिए जीवन का उपहार बन सकता है। शिविर में दंपती पारस एवं रंजना, मुकेश एवं राधा गुप्ता ने रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। इस दौरान वीरेंद्र गुप्ता, महेश पेंगोरिया, मुकेश बारीवार, सतीश पचाधरी, रामकुमार, मुकुल गुप्ता, शशि गुप्ता, ज्योति गुप्ता, राधा आदि रहे।