सरकारी ब्लड बैंक में मरीजों के इलाज के लिए रक्त की कमी है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन एक अक्तूबर को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शिविर लगा रहा है। अगर आप रक्तदान कर मरीजों के इलाज में सहयोगी बनना चाहते हैं तोे बढ़ाइए कदम और करिए रक्तदान।
फाउंडेशन महादानियों को प्रशस्ति पत्र देगा। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्तदान से पहले ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है। 12.5 प्रतिशत रक्त होने पर ही रक्तदान कराया जाता है।
रक्त की सिफलिस, हेपेटाइटिस बी-सी, एचआईवी और मलेरिया की न्यूक्लियर विधि से जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि रक्तदान करेंगे तो यह मरीजों की बड़ी सेवा होगी।