फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुनावी सीजन में जिला अस्पताल में खून का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में खून का संकट खड़ा हो गया है। 600 यूनिट वाली ब्लड बैंक में मात्र 25 यूनिट खून ही उपलब्ध है। ऐसे में यदि कोई घटना या दुर्घटना होती है तो मरीजों को खून की कमी से जूझना पड़ सकता है। ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं है वहीं ए और एबी पॉजिटिव पर भी संकट है।
विज्ञापन

जिले में एक मात्र ब्लड बैंक महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में संचालित है। कोरोना महामारी और चुनाव के सीजन में यहां खून की कमी हो गई है। ब्लड बैंक में ए, एबी और ओ निगेटिव ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं है। वहीं बी निगेटिव का भी मात्र एक यूनिट खून बचा है। पॉजिटिव ग्रुप की बात करें तो ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप में मात्र तीन-तीन यूनिट ही खून बचा है। चुनाव के दौरान यदि कोई हादसा होता है तो जिला अस्पताल से खून मिलना भी संभव नहीं होगा।
किस गुप्र में कितना है ब्लड
ब्लड ग्रुप संख्या यूनिट में
ए पॉजिटिव 03 यूनिट
ए निगेटिव 00 यूनिट
बी पॉजिविट 09 यूनिट
बी निगेटिव 01 यूनिट
एबी पॉजिटिव 03 यूनिट
एबी निगेटिव 00 यूनिट
ओ पॉजिटिव 09 यूनिट
ओ निगेटिव 00 यूनिट
कुल योग 25 यूनिट
रक्तदान दुनियां का सबसे बड़ा महादान है। लोग ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करें। रक्तदान करने से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती, बल्कि कई प्रकार की नि:शुल्क शारीरिक जांच हो जाती हैं। रक्तदान करने के बाद 24 घंटे में दान किये गए खून की शरीर में पूर्ति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, प्रभारी ब्लड बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें