फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी की खबर- टीकाकरण को बढ़ाने के लिए ब्लॉकवार बनाए जाएंगे 8 से 12 क्लस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्रामीणों के टीकाकरण के कम प्रतिशत को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर अब जिले में ब्लॉकवार क्लस्टर व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रत्येक ब्लॉक में वहां के गांव और आबादी की संख्या को देखते हुए 8 से 12 क्लस्टर बनाए जाएंगे। इन क्लस्टर सेंटरों पर ग्रामीणों का टीकाकरण होगा। ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए टीमें हर क्लस्टर पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अंजुश ने बताया किजिले के सभी 7 ब्लॉकों में क्लस्टर व्यवस्था बनाई जा रही है। 17 जून से 30 जून तक क्लस्टर व्यवस्था का प्री ट्रायल किया जाएगा। इसके पश्चात 1 जुलाई से टीकाकरण गति के साथ किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए अच्छी तरह से प्रेरित किया जाएगा और उनके मन की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान, राशन डीलर, एएनएम, आशा का सहयोग भी लिया जाएगा। क्लस्टर प्लान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तैयार किया जा रहा है।
एआरटीओ ऑफिस में वाहन चालकों के लिए लगाया गया टीकाकरण शिविर
एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों के कोरोना टीका लगवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वाहन चालकों को बुलाकर उन्हें टीका लगवाया गया। आरटीओ विभाग का 7000 वाहन चालकों को टीकाकरण का लक्ष्य है। शिविर के पहले दिन 90 वाहन चालकों को टीका लगवाया गया। एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि टीकाकरण शिविर में चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों को संक्रमण का बहुत खतरा रहता है। जिससे टीका के बाद वह सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें