15 ब्लॉक में बिके 52 नामांकन पत्र
बाह, जैतपुर ब्लॉक में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी राधा वर्मा, लाल सिंह चौहान ने नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। पिनाहट में सत्यवीर सिंह भदौरिया ने परचा लिया है। किरावली में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख गायत्री देवी, मिथलेश, सुमन, यामिनी समेत छह लोगों ने पर्चे खरीदे हैं।
अकोला ब्लॉक में पांच पर्चे बिके हैं। फतेहाबाद में पांच, शमसाबाद में दो, सीकरी में एक, जगनेर में तीन और सैंया में पांच, बिचपुरी में तीन, खेरागढ़ में चार, एत्मादुपर में चार और खंदौली में आठ समेत कुल 52 नामांकन पत्र बिके हैं।
छह ब्लॉक अनारक्षित
अनुसूचित जाति महिला के लिए बिचपुरी, अनुसूचित जाति के लिए अकोला व एत्मादपुर, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए फतेहपुर सीकरी व फतेहाबाद, पिछड़ा वर्ग के लिए जैतपुर कला व बरौली अहीर, महिला के लिए अछनेरा व शमसाबाद ब्लॉक आरक्षित हैं। खंदौली, खेरागढ़, जगनेर, पिनाहट, सैंया व बाह अनारक्षित हैं।