मथुरा। अधिवक्ता विष्णु शर्मा के दिल्ली बार काउंसिल के को-चेयरमैन बनने पर श्रीराधा कांत मंदिर मे?
- फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। दिल्ली बार काउंसिल के को-चेयरमैन बनने के बाद वृंदावन आगमन पर अधिवक्ता विष्णु शर्मा का श्रीराधा कांत मंदिर में स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने श्रीराधा कांत प्रभु के दर्शन किए और आचार्य विष्णु कांत शास्त्री का आशीर्वाद लिया।
वृंदावन निवासी विष्णु शर्मा हाल ही में दिल्ली बार काउंसिल के को-चेयरमैन बने हैं। इस कामयाबी के बाद उनका पहला वृंदावन आगमन होने पर शॉल ओढ़ाकर एवं चित्रपट भेंट कर मृदुल कांत शास्त्री ने सम्मानित किया। शास्त्री ने विष्णु शर्मा की उपलब्धि को ब्रजवासियों के लिए गौरव बताया। आचार्य बद्री, ब्राह्मण सेवा संघ से चंद्र लाल शर्मा, आनंद बल्लभ गोस्वामी, प्रधान मुकेश सारस्वत, डीपी दुबे, विनीत शर्मा, अरुण गुप्ता, रामकृष्ण त्रिपाठी, मोहन सोनी, सुमित गौतम, गोविंद खंडेलवाल, मनोज गोस्वामी, विष्णु जितेंद्र वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, राहुल तिवारी, भरत गौतम, अनमोल, दीपू गुप्ता, सुमंत शुक्ला, पवन गौतम, विष्णु शर्मा, सौरभ गौतम, दीपक आदि उपस्थित रहे।