उड़नदस्ता प्रभारी ने ये भी दी जानकारी
एसजीएल गर्ल्स कॉलेज एंड साइंस टेक्नोलॉजी गोवर्धन, मथुरा में सचल दल ने छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ी। इसकी गोपनीय रिपोर्ट बनाकर सचल दल ने प्रभारी कुलपति को सौंप दी है।
गायत्री स्मारक कन्या महाविद्यालय चंडौस अलीगढ़ की शिकायत मिलने पर प्रभारी कुलपति के निर्देश पर प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, डीन एकेडमिक प्रो. संजीव शर्मा और प्रभारी प्रो. संजय चौधरी ने छापा मारा। यहां परीक्षा में अनियमितताएं मिलीं, इस पर आगामी परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में कराए जाने की संस्तुति की है।
एटा के राजरानी महाविद्यालय जैथरा और कौशल किशोर रामबेटी महाविद्यालय बरना में शिकायत मिलने पर सोमवार को पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षा कराई गई, बाकी की सभी परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में ही संपन्न होंगी।