फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत धन का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल

Fri, 10 Jul 2026 01:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा आरटीओ कार्यालय के बाहर एजेंट खुलेआम लर्निंग लाइसेंस के लिए 1000 रुपये और स्थायी लाइसेंस के लिए 5500 रुपये वसूल रहे हैं। अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इस अवैध वसूली पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय का खेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के पास 35 करोड़ की काली कमाई मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में चर्चाएं हैं कि आखिर अधिकारी के पास इतनी संपत्ति कहां से आई। उधर, आरटीओ की बात करें तो गेट के बाहर ही अवैध धन का खेल खुलेआम चलता है। एजेंट सक्रिय रहते हैं, जो कि लर्निंग से लेकर नियमित लाइसेंस के नाम पर वसूली करते हैं। इन पर अधिकारी भी कार्रवाई नहीं करते। अमर उजाला रिपोर्टर ने बृहस्पतिवार को पड़ताल कर लाइसेंस की प्रक्रिया की हकीकत जानी तो यह बात सामने आई...।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग


 

एजेंट से हुई बातचीत
रिपोर्टर : पत्नी का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है।

एजेंट : बन जाएगा, 1 हजार रुपये फीस में लर्निंग लाइसेंस बनेगा।
रिपोर्टर : आवेदन करने के लिए आना होगा।

एजेंट : सिर्फ आधार कार्ड चाहिए। बाकी सब हम देख लेंगे।
रिपोर्टर : सरकारी फीस कितनी है।

ये भी पढ़ें -  UP: जीआरपी के सिपाही की कर दी पिटाई, वर्दी भी फाड़ डाली; कोच अटेंडेंट ने इसलिए कर दी मारपीट


 

एजेंट : 300 रुपये है। बाकी काम हम कराएंगे, इसलिए 700 रुपये अधिक ले रहे हैं।
रिपोर्टर : स्थायी लाइसेंस कब बनेगा।

एजेंट : एक महीने बाद बन जाएगा।
रिपोर्टर : कितने रुपये का खर्च आएगा। एजेंट : 5500 रुपये लगेंगे।

रिपोर्टर : सरकारी फीस कितनी है। एजेंट : 300 रुपये है।
रिपोर्टर : क्या ड्राइविंग टेस्ट होगा?

ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें...भयानक हादसा देख कांप गए लोग


 
विज्ञापन

एजेंट : टेस्ट के लिए जाना होगा। मगर हम पास करा देंगे।
रिपोर्टर : कार भी लानी होगी।

एजेंट : अगर हमसे काम कराओगे तो कार हम देंगे, नहीं तो खुद ही लानी होती है।

ये भी पढ़ें -  UP: झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, गुस्से में पति ने उठाया ऐसा कदम; दे गया जीवनभर का दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें