फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनाज की कालाबाजारी का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। भदरौली बाह स्थित मै० कालीचरण त्यागी एंड संस फर्म पर शनिवार को उपजिलाधिकारी बाह एवं खाद्य विपणन अधिकारी आगरा की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान सरकारी पीपी एसबीटी बोरो में 50 किलोग्राम क्षमता के 317 भरे हुए कट्टे तथा 132 खाली सरकारी पीपी बोरे बरामद किए गए। ये बोरे प्लास्टिक प्रताप विशेटिक लिमिटेड के वर्ष 2022-23 के बताए गए हैं।
विज्ञापन

मौके पर फर्म के कर्मचारी शैलेंद्र त्यागी उर्फ सतीश, पुत्र कालीचरण त्यागी सिलाई मशीन से सरकारी बोरे भरते पाए गए। पूछताछ में बताया गया कि ये बोरे गेहूं खरीद वर्ष 2025-26 के दौरान अप्रैल से जून 2025 के बीच आनंद को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव ने उपलब्ध कराए थे। थाना पुलिस ने कालीचरण त्यागी एंड संस भदरौली, शैलेंद्र त्यागी, चंद्रकांत त्यागी, आनंद ऑपरेटिव सोसाइटी सचिव सहित अन्य के विरुद्ध थाना पिनाहट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें