फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर

Sun, 20 Mar 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिरकार डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने काली सूची में शामिल 17 कालेजों पर भी मेहरबानी कर दी। शनिवार को परीक्षा समिति ने इन्हेें सेंटर बनाने पर मुहर लगा दी। इस तरह से सामूहिक नकल में पकड़ में आए 54 कालेज बरी कर दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा 28 मार्च से होंगी, इस पर भी मुहर लग गई है। बता दें कि बीते सत्र सामूहिक नकल में 54 कालेजों पकड़ में आए थे। परीक्षा समिति ने 37 कालेजों की संबंधित पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी थी, 17 कालेजों को सेंटर न बनाने का निर्णय लिया था। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि कालेजों के दबाव में सेंटर बनाने पड़े हैं। इन सेंटरों पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।

प्रति कालेज से एक लाख में सौदा
काली सूची में शामिल कालेजों पर मेहरबानी यूं ही नहीं की। सूत्र बताते हैं कि सेंटर बनाने के लिए प्रति कालेज एक लाख रुपये में सौदेबाजी हुई है।

कुलपति आवास पर हंगामा
विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित आवास के अंदर मीटिंग हो रही थी, तो बाहर प्राइवेट कालेज संचालक हंगामा कर रहे थे। मीटिंग में अंदर घुसकर कमेटी के सदस्यों का घेराव कर लिया। नारेबाजी करते हुए कालेज संचालकों ने अभद्रता की। जानकारी पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। प्रदर्शन में बृजेश शर्मा, दिलीप यादव, बृजेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें