फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ब्लैक फंगस: आंख-नाक, तालू और मस्तिष्क तक पहुंचा फंगस, एसएन में रोजाना हो रहे ऑपरेशन

Wed, 23 Jun 2021 03:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अभी तक 76 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 48 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। सबसे ज्यादा नाक, गाल और जबड़े के ऑपरेशन हुए हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लैक फंगस मरीजों के आंख-नाक ही नहीं तालु और मस्तिष्क तक पहुंच रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए 76 मरीजों में से 68 का ऑपरेशन करना पड़ा है। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि शुुरुआती मरीजों में आंखों में ब्लैक फंगस मिल रहा था। बीते एक महीने से नाक, गाल की हड्डी, मस्तिष्क, जबड़े और तालु तक फंगस के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अभी तक 76 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 48 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। सबसे ज्यादा नाक, गाल और जबड़े के ऑपरेशन हुए हैं।

विज्ञापन


ऑपरेशन कर मरीज का जबड़ा निकाला 
- मंगलवार को दो मरीजों के ऑपरेशन हुए। शिकोहाबाद के 48 साल के मरीज का जबड़ा निकालना पड़ा। फंगस जबड़े तक पहुंच गई थी। 50 साल के दूसरे मरीज का दूरबीन विधि से नाक के रास्ते से सायनस का ऑपरेशन किया है। 

चार मरीज और हुए डिस्चार्ज
ब्लैक फंगस के चार और मरीज ठीक हो गए हैं। मंगलवार को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 13 मरीज ठीक हो गए हैं। बीते दो दिन में सात मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें